Sitamarhi News: सुरसंड में निकाली गई कलशयात्रा में झलकी आस्था
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सुरसंड। शारदीय नवरात्र कलश स्थापना के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में गरीबनाथ परिसर स्थित दुर्गा मंडप से 21 हजार कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। 'जय दुर्गे' के जयघोष और गाजे-बाजे के बीच निकली यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक बूढ़ा पोखर पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा पुनः पूजा स्थल पहुंची, जहां ब्रह्मर्षि समाज, सुरसंड की ओर से कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कन्याओं का स्वागत किया। विभिन्न समितियों की ओर से तोरण द्वार बनाये गये थे और यात्रा मार्ग को आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- Chatra News: भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी एवं विधायक आयोजन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.