Sitamarhi News: सुरसंड पुलिस ने चरस के साथ एक तस्कर को दबोचा
सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- Sitamarhi News: सुरसंड। स्थानीय पुलिस ने नगर पंचायत सुरसंड स्थित रामबाग के समीप नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को 1 किलो 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में पीएसआई अभिजीत सिंह, पीएसआई विनोद कुमार एवं सशस्त्र बलों की टीम ने नेपाल की ओर से पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत सुरसंड के मैदान गांव निवासी तुलसी साह के पुत्र मनोज साह की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके झोले से 1 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। बरामद चरस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.