Sitamarhi News: सुरसंड: दस घरों मेंे आभूषण व नकदी चोरी
सीतामढ़ी, अगस्त 18 -- Sitamarhi News: सुरसंड। थाना क्षेत्र के करुणा गांव में रविवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए करीब दस घरों को निशाना बनाया। चोरों ने कई घरों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, कीमती कपड़े और साड़ियां समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 12 के मुरारी चौबे, जहांगीर साफी, भिखारी चौबे, संजय चौबे और मुरली चौबे तथा वार्ड संख्या 13 के राजू सिंह, लालबाबू चौबे, रामबाबू चौबे, बखेरी साफी और कौशल किशोर चौबे के घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मांग पर एसएसबी के श्वान दस्ता को बुलाया गया। जिसके माध्यम से जांच की गयी। पीड़ित अनिमेष राज उर्फ मुरारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.