सीतामढ़ी, अक्टूबर 18 -- Sitamarhi News: सुरसंड। मां दुर्गा की प्रतिमा का नेत्र पूजन संपन्न होने के बाद पट खुलते ही शनिवार को नगर के दुर्गा मंडप में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। पूरा परिसर जय माता दी और जय दुर्गे के जयघोष से गूंज उठा।इस अवसर पर बेल तोड़ने की पारंपरिक रस्म को लेकर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में 1101 सुहागिन महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में आचार्य पंडित विजयकांत झा,पूजक नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पु कुमार चौधरी सहित अन्य आचार्यों के साथ शामिल महिलाएं श्रद्धा और भक्ति के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं। धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह ...