सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल परिसर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स की मौजूदगी के बावजूद बदमाश ने दिनदहाड़े एक बाइक का लॉक तोड़ा और उसे पैदल ढकेलते हुए अस्पताल परिसर से बाहर आया। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निजी सुरक्षा गार्डों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सहियारा क्षेत्र निवासी संजीत कुमार इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे थे। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्होंने भी अन्य मरीजों और परिजनों की तरह अपना वाहन अस्पताल परिसर में खड़ा किया था। बताया जाता है कि जिस जगह वाहनों की पार्किंग को लेकर व्यवस्था स्पष्ट नहीं है, वहां मरीज औ...