सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बिजली उपभोक्ता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों पहुंचे लोगों द्वारा बिजली बिल सुधार, मीटर में लोड का बदलाव,नये बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन पत्र जमा कराये गये। विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि शिविर में बिजली बिल सुधार के लिए 13 आवेदन, मीटर में लोड के बदलाव को लेकर दो आवेदन,नये बिजली कनेक्शन के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा के बाद उसे अगले 10 दिनों में निष्पादन कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...