Sitamarhi News: सुप्पी प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक हुई
सीतामढ़ी, अगस्त 13 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक शोर-शराबे और हंगामे के बीच हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री समिति की अध्यक्ष रश्मि झा ने की। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ की गई। बैठक में सह बीडीओ रीतेश कुमार ने पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों को सदन के समक्ष रखा, जिसे सदस्यों ने चर्चा और वाद-विवाद के बाद अनुमोदित किया। उपाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह ने क्षेत्र के खुदरा खाद विक्रेताओं पर किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया और डीएपी खाद बेचने का आरोप लगाया। बैठक में बाल विकास, मनरेगा, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पीएचईडी, सरकारी नलकूप समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Purnia...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.