सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: रामभरोस सिंह सुप्पी। नवनिर्मित सुप्पी थाना भवन का विधिवत उद्घाटन रविवार को सांसद लवली आनंद, विधायक बैधनाथ प्रसाद और एसपी अमित रंजन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मॉडल बरियारपुर थाने को मिला अपना भवनउद्घाटन समारोह में वक्तव्य उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इस पीछड़े में क्षेत्र में मॉडल थाना भवन बन जाने से पुलिस को सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो सकेगा। जबकि विधायक ने कहा कि सुप्पी में मॉडल थाना बनने से इस क्षेत्र में होने वाले अपराध पर अंकुश लग सकेगा। विदित हो कि वर्ष 2011 से सुप्पी प्रखंड कार्यालय परिसर में एक सरकारी भवन में तत्कालीन एसपी द्वारा ओपी खोला गया। उसके बाद तत्कालीन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर 2019 में सुप्पी ओपी का बिहार स...