सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- Sitamarhi News: सुप्पी। विद्युत विभाग के लूंज-पूंज व्यवस्था के कारण विगत 15 दिनों से प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को अनियमित रूप से बिजली मिल पा रही है। जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी के मौसम में काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता राजेंद्र सिंह, इन्दल राय, राम विनोद सिंह, राजेंद्र बैठा,नीरज कुमार,राम बालक साह, जानकी राय समेत कई विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत विभागों के लूंज-पूंज व्यवस्था के कारण बराबर डुमरा के सीमरा स्थित मेन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सुप्पी को जोड़ने वाले 33 हजार केवीए का कनेक्शन में बराबर खराबी के कारण प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं एवं किसा...