सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- सीमा सुरक्षा और साइबर जागरूकता का प्रशिक्षण Sitamarhi News: सुरसंड। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को करीब से समझने और आधुनिक सुरक्षा तकनीकों से परिचित होने का अवसर मंगलवार को एनसीसी कैडेटों को मिला। नगर पंचायत सुरसंड स्थित मॉडल विद्यालय सरयू उच्च विद्यालय में 2 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेटों को सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें सीमा सुरक्षा, हथियारों के इस्तेमाल, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। एएनओ श्वेता कुमारी व पीआई अजीत सिंह और कन्हैया कुमार के नेतृत्व में कैडेट भारत-नेपाल सीमा पहुंचे। इसके बाद एसएसबी कैंप में जवानों ने उन्हें आधुनिक हथियारों की जानकारी दी। सुबह के सत्र में राइफल फायरिंग क...