सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी कोऑपरेटिव बैंक ने किया दूध उत्पादक सदस्यों के बीच 2.70 लाख का ऋण वितरित सीतामढ़ी। दी सीतामढ़ी कोऑपरेटिव बैंक की बेलसंड शाखा की ओर से चंदौली पंचायत स्थित भरवारी दूध उत्पादन समिति के सदस्यों के बीच ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दूध उत्पादन से जुड़े समिति के सदस्यों को ऋण की राशि प्रदान की गई। इससे पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार व संचालन शाखा प्रबंधक विशाल कुमार ने किया। बैंक कर्मी परमेश्वर मंडल भी मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि समिति के प्रत्येक चयनित सदस्य को 30-30 हजार रुपये का ऋण दिया गया। कुल नौ सदस्यों के बीच 2 लाख 70 हजार रुपये की राशि वितरित की गई。 यह भी पढ़ें- Gopalganj News: दो सौ किसानों को दिया जा...