Sitamarhi News: सीतामढ़ी-पुपरी पथ घंटों जाम, लोग बेहाल
सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। सड़क हादसे में घायल वृद्धा की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार की शाम हरपुरवा गांव के समीप सीतामढ़ी-पुपरी मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। रात करीब सवा आठ बजे शुरू हुआ जाम समाचार प्रेषण तक जारी था। जाम कर रहे लोग दुर्घटना के जिम्मेदार बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बुधवार शाम हरपुरवा गांव के समीप सड़क किनारे टहलने के दौरान बाइक की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में हरपुरवा गांव निवासी स्वर्गीय दरबारी चौधरी की पत्नी कमली देवी, उनका पोता रोहन और पड़ोस की रामपरी देवी शामिल थीं। हादसे के बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। शनिवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान कमली देवी की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.