सीतामढ़ी, नवम्बर 21 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैशाली आगमन के अवसर पर शनिवार को सीतामढ़ी जिले को 211.63 करोड़ रुपये की 10 विकास योजनाओं की सौगात मिली। प्रधानमंत्री ने वैशाली से इन योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली क्षेत्र की परियोजनाएं शामिल हैं। पीएम के सभा का लाइव टेलिकास्ट कलेक्ट्रेट स्थित परिचर्चा भवन में बैठक अधिकारी, जनप्रतिनिध व अन्य ने देखा। डीएम तनय सुल्तानिया ने बताया किअमृत योजना से सबसे बड़ी योजना 197.13 करोड़ रुपये की सीतामढ़ी जलापूर्ति परियोजना है। इसका शिलान्यास किया गया। इसके पूरा होने पर नगर निगम के सभी 46 वार्डों के करीब 18,599 परिवारों को पाइपलाइन के माध्यम से 24 घंटे सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पीएम ने कैमूर में 60 करो...