Sitamarhi News: सीतामढ़ी की टीम ने सहरसा को 27 अंकों से दी शिकस्त
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय स्थित जानकी स्टेडियम के कबड्डी प्रांगण में 52वीं बिहार राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार के आठ जोन की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 25 से 27 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपने खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, पटना, वैशाली, मधेपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, लखीसराय, सीवान, मुंगेर, गया, कटिहार और मेजबान सीतामढ़ी की टीमें शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान पार्षद रेखा कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. रवींद्र कुमार यादव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद नारियल, धूप-अगरबत्ती के साथ भूमि पूजन किया गया। गणेश वंदना की प्रस्तुति ने समारोह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.