सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में प्रस्तावित सीतापुरम ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान के दायरे में अब 98 गांवों को शामिल करने से किसानों व ग्रामीणों में रोष है। शुरुआत में इस मास्टर प्लान में केवल 32 गांव शामिल थे। जिसे बाद में बढ़ाकर 44 कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: शिलान्यास के तीन माह बाद भी नहीं शुरू हुआ एमआरएफ व कंपोस्ट प्लांट निर्माण98 गांवों की अधिसूचना जारी नगर विकास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार ने 26 जून को 98 गांवों को प्रोजेक्ट में शामिल होने की अधिसूचना जारी हुई है। इसमें शहरी क्षेत्र का क्षेत्रफल 55.84 वर्ग किलो मीटर एवं शेष ग्रामीण क्षेत्र का क्षेत्र फल 243.48 वर्ग किलो मीटर है। जिसमे डुमरा के 58,रीगा 17,परसौनी 14, बथनाहा 02 एवं रुन्नी सैदपुर के 07 गांव शामिल ह...