Sitamarhi News: सीएचसी बैरगनिया की सफाई व्यवस्था पर डीएम ने जताई नाराजगी
सीतामढ़ी, अगस्त 13 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैरगनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की लचर सफाई व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही बिजली आपूर्ति, जांच सुविधाओं, कर्मियों की उपस्थिति, आशा कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली और गर्भवती महिलाओं के फॉलोअप की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने पिछले वर्ष हुई आशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड संतोष कुमार सुमन को बहाली प्रक्रिया की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.