Sitamarhi News: सीएचसी की औचक जांच में खामियों पर भड़के विधायक
सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने बुधवार की रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुन्नीसैदपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। गंगवाड़ा निवासी भनठुन महतो की पत्नी प्रेमलता देवी के इलाज में कथित लापरवाही और रेफर किए जाने की शिकायत पर विधायक अस्पताल पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत चिकित्सकों को दी। अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. रविंद्र कुमार यादव से फोन पर बात की। सूचना मिलने पर सिविल सर्जन भी सीएचसी पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन ने हेल्थ मैनेजर राजीव कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। डिजिटल एक्स-रे सुविधा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.