Sitamarhi News: सिविल सर्जन के समझाने पर भी नहीं टूटा गतिरोध
सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- Sitamarhi News: सुरसंड। विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी परिसर में लगातार दूसरे दिन एएनएम का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। एएनएम को समझाने और धरना समाप्त कराने पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव को धरना समाप्त कराने में विफल होकर बैरंग वापस लौटना पड़ा। सिविल सर्जन के सीएचसी परिसर में पहुंचते ही एएनएम ने नारेबाजी शुरू कर दी। सिविल सर्जन ने एएनएम की मांगों को मानते हुये बकाया वेतन के भुगतान, प्रतिनियुक्ति स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, आरोपी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई और ऑनलाइन हाजिरी से राहत समेत अन्य मांगों को मानकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद एएनएम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. राम किशोर सिंह की पुनर्नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए उनके स्थानांतरण की मांग पर धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। काफी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.