सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। प्रखंड के अख्ता पश्चिमी (चकवा) पंचायत के तकिया टोला गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से भीषण अग्निकांड हो गया। इस हादसे में आधा दर्जन घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में गांव के देवेंद्र राम, हरेंद्र राम, समीउल्लाह मंसूरी, कलामुद्दीन मंसूरी सहित आधा दर्जन लोगों के घर आ गए। घरों में रखा लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आशियाना उजड़ने से पीड़ित परिवार काफी मर्माहत हैं और उनमें कोहराम मचा हुआ है।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी ने एसआई सुशील कुमार को सशस्त्र बल के साथ...