Sitamarhi News: सिलेंडर फटने से 10 लाख रुपये की संपत्ति जली
सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- Sitamarhi News: परिहार। बेला थाना क्षेत्र के खैरवा नुरी मोहल्ला में मरहुम शमसुल हक अंसारी के घर में बुधवार की रात दो गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाकों की जोरदार आवाज से पूरा मोहल्ला दहल उठा। अगलगी में एक भैंस, दो बकरियां, कपड़े, फर्नीचर, अनाज समेत घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब 10 लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है। दोनों सिलेंडर कैसे फटे, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिससे आस पास के घर बच गई। इस संदर्भ में अंचलाधिकारी ज्योति कुमारी ने संबंधित अमीन को क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है। वहीं बताया की तत्काल पीड़ित परिवार को पोलीथीन दिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.