Sitamarhi News: सिंचाई करने के दौरान करंट से युवक की गई जान
सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बथनाहा क्षेत्र के रुपौली रूपरा पंचायत के वार्ड 8 में रविवार को करंट से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामश्री सिंह के पुत्र राज किशोर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राज किशोर खेत में पटवन के लिए सिंचाई करने गए थे। तभी वह बिजली के चालू तार की चपेट में आ गए, जिससे झुलस गए। परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर सदर पिकेट प्रभारी सोहित यादव अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ गांव ले गए। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.