सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में साहित्यिक गतिविधियों के संवर्धन में जुटी अखिल भारतीय साहित्य परिषद की सीतामढ़ी इकाई के तत्वावधान में हिन्दी दिवस पर स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में सम्मान सह कवि सम्मेलन आयोजित हुई। इस दौरान साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करीब एक दर्जन लेखकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- हिंदी दिवस पर डॉ. दिनेश को किया सम्मानितसम्मान समारोह मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने कहा कि साहित्य हर व्यक्ति के भीतर मौजूद होता है, बस कुछ लोग इसे अभिव्यक्त कर पाते हैं तो कुछ को अवसर नहीं मिल पाता। मुख्य अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) दशरथ प्रजापति ने कहा कि रचनाकारों को मं...