सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सीतामढ़ी कला-संगम एवं पं चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर स्थित एक शिक्षण संस्थान के सभागार में साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। एडीएम बृज किशोर पाण्डेय की कहानी 'महाभिनिष्क्रमण से पहले' की समीक्षा की गई। डॉ० (प्रो०) राजकुमार गुप्ता के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहासविद राम शरण अग्रवाल ने की। संचालन गीतकार गीतेश ने किया। कहानीकार एडीएम श्री पाण्डेय ने कहा कि ' महाभिनिष्क्रमण से पहले' मूलतः एक दार्शनिक कहानी है। जिसमें ऐतिहासिक व पौराणिक प्रसंग को कल्पनाशील स्वतंत्रता के साथ पुनर्सृजित किया गया है। कहानी की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषताएं यह है कि इसमें यशोधरा को केवल त्यागी हुई पत्नी या करुणा का पात्र नहीं बनाया गया ...