सीतामढ़ी, जुलाई 30 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी । भगवान भोले नाथ का प्रिय मास सावन की शुरुआत 30 जुलाई से आरम्भ होगी। जो 28 अगस्त तक चलेगी। तीन अगस्त को पहली सोमवारी है। ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार झा ने बताया कि इस बार पहली सावन में चार सोमवार है। सावन के अंतिम सोमवार को पूर्णिमा है, इसी दिन रक्षाबंधन भी मनायी जाएगी। इसके साथ ही सावन मास की समाप्ति होगी। जिले के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक एवम कांवर यात्रा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। जिसमें प्रमुख रूप से गिरमिसानी स्थित प्राचीन व पौराणिक श्री हलेश्वरनाथ मंदिर, अंहारी स्थित बाबा अदभुत नाथ शिव मंदिर एवम बगही धाम स्थित धनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक व कांवर यात्रा को लेकर मंदिर की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं नगर थाना स्थित बाबा मनोकामनाथ मंदिर,राजोपट्टी स्थित राज राजेश...