Sitamarhi News: सावन के सोमवार को शिव भक्ति में डूबा सीतामढ़ी
सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को पूरा सीतामढ़ी शिवभक्ति में डूबा रहा। शहर से गांव तक शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे। तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालु हाथों में जल, बेलपत्र और पूजन सामग्री लेकर अपने आराध्य भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। भक्तों ने भगवान शिव को जल अर्पित कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। गिरमिसानी स्थित प्राचीन हलेश्वर नाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर का गर्भगृह सुबह चार बजे ही खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- बाबा ईशाननाथ से की सुख-समृद्धि की कामनामंदिर में जलाभिषेक की प्रक्रिया मंदिर न्यास के सचिव सुशील कुमार ने बताया कि सबसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.