Sitamarhi News: सामाजिक सोच में बदलाव से ही रुकेगी कुप्रथा: डीएम
सीतामढ़ी, नवम्बर 27 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा पर रोक लगाने के लिए जिले में गांव-गांव और घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ बच्चों के अधिकार, बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया जाएगा। डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए सामाजिक सोच में बदलाव जरूरी है। यह केवल सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि कानूनी अपराध भी है। इसे रोकना समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई। इससे पहले डीएम श्री सुल्तानिया, एसपी अमित रंजन व डीपीओ शोभा सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बाल विवाह व जबरन शादी के खिलाफ निकाली जागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.