Sitamarhi News: सात थानों में नए थानाध्यक्ष पदस्थापित
सीतामढ़ी, नवम्बर 1 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए एसपी शैलेंद्र सिंह ने सात थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है। तिरहुत रेंज के डीआईजी से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद एसपी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। स्थानांतरित सात थानाध्यक्षों में से दो को उनके पद से हटाकर पुलिस केंद्र, शिवहर भेज दिया गया है, वहीं पाँच थानाध्यक्षों को नए थानों की कमान सौंपी गई है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फतहपुर के थानाध्यक्ष राधेश्याम का वहां से स्थानांतरण कर उन्हें श्यामपुर भटहां का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, श्यामपुर भटहां के थानाध्यक्ष सुनील कुमार को वहां से हटाकर पिपराही का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पिपराही के थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.