Sitamarhi News: साइकिल दुकान में आग से लाखों की संपत्ति जली
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिकचौक बाजार स्थित एक साइकिल दुकान में बुधवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखी लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पर दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और अग्निशमन दल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार धगजरी निवासी कमलेश ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब तीन बजे ग्रामीणों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान धू-धूकर जल रही थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। अग्निशमन दल और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। दुकानदार के अनुसार, आग में दुकान में रखी करीब 25 से 26 नई साइकिलें और मरम्मत के लिए रखी 50 से 60 पुरानी साइकिलें जल गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.