सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। परसा चौक पर शुक्रवार रात एक साइकिल दुकान में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी में बेला गांव निवासी दुकानदार नथुनी ठाकुर को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वह पिछले दस वर्षों से दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। घटना के बाद उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर परसा चौक पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुटे और अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, काफी मशक्कत के बावजूद दुकान का आधे से अधिक सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा। नथुनी ठाकुर इसी दुकान की कमाई से पिछले एक दशक से परिवार की जरूरतें पूरी कर रहे थे। अगलगी की घटना ने ...