Sitamarhi News: सांसद ने 70 दिव्यांगों को वितरित की ट्राईसाइकिल
सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। स्थानीय सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने रविवार को अपने निजी कोष से दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया। ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थियों ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि इससे आवागमन में सुविधा मिलेगी और दैनिक कार्यों के साथ रोजगार से जुड़े काम करने में भी मदद मिलेगी। सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जरूरतमंद दिव्यांगजनों की सहायता के लिए वे लगातार प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का अवसर दिया, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।
ट्राई साइकिल वितरण का इतिहास उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.