Sitamarhi News: सांसद ने 200 गरीब बच्चों की फीस की ली जिम्मेदारी
सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के मुख्य कार्यक्रम एम.पी. हाई स्कूल में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि वे पहले भी कई बार इस विद्यालय में आ चुके हैं और उनका घर भी यहीं के पास है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षा की बदौलत ही वे आज लोकसभा तक पहुंचे हैं। सांसद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के लिए दो लाइव क्लास स्टूडियो की मांग पर कहा कि एक स्टूडियो की लागत करीब 2.5 लाख रुपये है। इसके माध्यम से पूरे जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने अगले महीने ही दोनों स्टूडियो स्थापित कराने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षकों से सप्ताह में कम-से-कम एक दिन प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Kishanga...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.