सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल की इमरजेंसी में स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता और कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। जहरीले सांप के डसने के बाद इलाज के लिए पहुंची एक महिला मरीज के हाथ-पैर को अस्पताल कर्मियों द्वारा बेड से रस्सी के सहारे बांधने का आरोप है। महिला बेड पर तड़पती और छटपटाती रही। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और नर्स के सामने यह स्थिति बनी रही। पीड़ित महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भूपभौरों निवासी 42 वर्षीय नजमा खातून, पति नेक मोहम्मद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नजमा को जहरीले सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल सदर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया。

परिजनों की आक्रोश परिजन जब वार्ड के अंदर पहुंचे तो महिला के हाथ-पैर रस्सी से बंधे मिले। यह देखकर परिजन आक्रोशि...