सीतामढ़ी, जुलाई 22 -- Sitamarhi News: परिहार। प्रखंड के लहुरिया पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय लहुरिया हिंदी में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विभिन्न प्रमाण-पत्र, पेयजल, स्वास्थ्य, आवास तथा अन्य जनसेवा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने कहा कि सहयोग शिविर का मु...