सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: मनीष झा सीतामढ़ी। नगर निगम सभागार में बुधवार को मेयर रौनक जहां परवेज की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा लंबित योजनाओं को गति देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पुनर्निविदा (री-टेंडर) जारी करने सहित कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में उपमहापौर आशुतोष कुमार, नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह तथा समिति के सदस्य मौजूद रहे।बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना रही। नगर निगम द्वारा पूर्व में जारी निविदा में किसी भी संवेदक के भाग नहीं लेने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: टेंडर के इंतजार में शहर की ...