सीतामढ़ी, जुलाई 8 -- Sitamarhi News: सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज, एलईडी स्ट्रीट लाइट की पुनर्निविदा पर होगा फैसला सीतामढ़ी। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुधवार को नगर निगम सभागार में मेयर की अध्यक्षता में होगी। बैठक में नगर निगम के विकास कार्यों एवं प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक का प्रमुख एजेंडा शहर के 46 वार्डों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। पूर्व में जारी निविदा में किसी संवेदक के भाग नहीं लेने के कारण योजना लंबित हो गई थी। अब पुनर्निविदा जारी करने के प्रस्ताव पर समिति निर्णय ले सकती है। इसके अलावा विभिन्न कार्यों के लिए खरीदे गए सामानों के लंबित भुगतान से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार होगा। नगर निगम सूत्रों के अनुसार एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना से शहर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था ...