Sitamarhi News: सर्वर फेल होने से सदरअस्पताल में दोपहर 2 बजे तक ओपीडी सेवा ठप
सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में शुक्रवार को इंटरनेट सर्वर ठप हो जाने से ओपीडी व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। सुबह करीब नौ बजे से दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन पर्ची कटने की प्रक्रिया बाधित रही। इसके कारण दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज घंटों इंतजार करने के बाद बिना डॉक्टर को दिखाए ही निराश होकर घर लौट गए। सुबह से ही अस्पताल के पर्ची काउंटर पर मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतार लगी रही। सर्वर डाउन होने के कारण काउंटर पर पर्ची बनाने का काम प्रभावित हो गया। भीषण गर्मी और धूप के बीच मरीज और उनके परिजन घंटों सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे। कुछ मरीजों को इलाज के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़े।
मरीजों की परेशानी बताया गया कि सदर अस्पताल में प्रतिदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.