सीतामढ़ी, नवम्बर 1 -- Sitamarhi News: डुमरी कटसरी। महान स्वाधीनता सेनानी एवं देश के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके व्यक्तित्व-कृतित्व की चर्चा की गई तथा राष्ट्रीय एकता को दृढ करने में उनके योगदान को याद किया गया। श्रद्धापूर्वक याद की गई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी : डुमरी कटसरी। पूर्व प्रधानमन्त्री स्व इंदिरा गांधी की 42 वीं शहादत तिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वरीय कांग्रेस नेता सुधीरंजन मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्व गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओ ने उनके व्यक्तित्व-कृतित्व की चर्चा की उन्हें महान देशभक्त, कुशल राजनीतिज्ञ एवं दृ...