सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी प्रखंड के भिट्ठा धरमपुर स्थित सरकारी स्कूल में पठन-पाठन बंद कर सहयोग शिविर आयोजित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पंचायत भवन उपलब्ध होने के बावजूद स्कूल परिसर में शिविर आयोजित करने के निर्णय पर पंचायत समिति सदस्य ने सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद प्रखंड कार्यालय में भी हलचल बढ़ गई है। पंचायत समिति सदस्य अरबिंद चौधरी ने जिलाधिकारी को आवेदन भेजकर मामले की शिकायत की है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि भिट्ठा गांव स्थित मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल में एक सितंबर को पठन-पाठन बंद कर सहयोग शिविर आयोजित करने की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि डुमहारपट्टी गांव में पंचायत भवन उपलब्ध है, इसके बावजूद स्कूल में पढ़ाई बाधित कर शिविर आयोजित किया जाना उचित नहीं...