सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, निजी संस्थानों व राजनितिक पार्टी कार्यालय में शान से तिरंगा लहराया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख पूनम देवी, थाना परिसर में पुनि सह थानाध्यक्ष ललित सिंह, वीआरसी में विधायक पंकज मिश्रा, राजस्वकर्मचारी ऑफिस में प्रभारी सीओ विश्वामित्र खरवार, डीएवी स्कूल में प्राचार्य डॉ पूनम शर्मा, डीपीएस स्कूल में डायरेक्टर मनीष सर्राफ, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद महतो, प्राथमिक विद्यालय हरदोई टोला में प्रधानाध्यापक माला, धनुषी में मुखिया दिलीप, बलुआ में मुखिया नवीन, थूम्मा में मुखिया रीना देवी, महिंद्वारा में मुखिया पूनम देवी, आदर्श मध्य विद्यालय खरपट्टी में प्रधानाध्यापक खुशनंदन ने ध्वजारोहण किया। वहीं इधर, भूमिहीनों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण भी विधाय...