Sitamarhi News: समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नवपदस्थापित जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व शाखा, जिला स्थापना शाखा, पंचायत शाखा, आपदा प्रबंधन शाखा, निर्वाचन शाखा, जिला नजारत एवं जनसंपर्क प्रशाखा सहित अन्य कार्यालयों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से लंबित मामलों तथा शाखाओं में चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा आम नागरिकों से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.