Sitamarhi News: सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की बाइक चोरी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी बाजार में सब्जी खरीदने के लिए आए व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। इस सम्बंध में विरौली के मुरारी कुमार महतो द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। आवेदन में मुरारी ने बताया कि छह अक्टूबर को वह अपनी बाइक को लेकर सब्जी खरीदने पुपरी आए थे। वह बाइक पानी टंकी के पास लगाकर सब्जी खरीदने बाजार के भीतर चले गए। जब वापस आए तो देखा कि बाइक गायब है। विश्वास है कि अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक की चोरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: घर के दरवाजे से बाइक चोरी, केस यह भी पढ़ें- Siwan News मोबाइल दुकान के सामने से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.