Sitamarhi News: सफाई कार्य नहीं कराने पर दास एंड कंपनी को नोटिस
सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: बगहा। जन्माष्टी जैसे प्रमुख पर्व पर नगर परिषद बगहा ने सफाई कार्य में लापरवाही को लेकर दास एंड कंपनी के सचिव से स्पष्टीकरण की मांग हुई है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने जारी पत्र में कहा है कि 3 सितंबर को वार्ड संख्या-1 से 25 तक नियमित सफाई कार्य नहीं कराई गई। पत्र में कहा गया है कि 3 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे स्वच्छता पर्यवेक्षक, नगर परिषद बगहा द्वारा सूचित किया गया कि वार्ड संख्या-1 से 25 तक सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। इससे यंत्र-तंत्र और कूड़ा-कचरा का ढेर लगने की स्थिति बनी हुई है। जबकि 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार है। ऐसे में सफाई कार्य नहीं कराए जाने से लोगों को परेशानी हो सकती है। नगर परिषद ने इसे कार्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए तत्काल सफाई कार्य सुनिश्चित कराने का निर्दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.