Sitamarhi News: सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
सीतामढ़ी, अगस्त 9 -- Sitamarhi News: पुपरी। नगर परिषद जनकपुररोड में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई कार्य ठप रहने से शहर में कूड़े का ढेर लग गया। लोगों को घरेलू कचरा प्रबंधन में भारी परेशानी हो रही है। सफाई कर्मियों की मुख्य मांगों में सेवा को स्थायी करना, नियमित मानदेय भुगतान सुनिश्चित करना व बिना सूचना किसी कर्मी को कार्यमुक्त नहीं करना शामिल है। नगर प्रबंधक चंदन व स्वच्छता पदाधिकारी सलाउद्दीन ने सफाई कर्मियों को नियमानुसार सहायता का आश्वासन दिया, लेकिन सेवा स्थायी करने की मांग पर अड़े कर्मियों और नगर प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी। यह भी पढ़ें- Buxar News: हड़ताल से नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था ठप यह भी पढ़ें- Kashipur News: सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.