सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: चोरौत। थाना क्षेत्र के भंटावारी पंचायत के सपहा गांव में शनिवार को घर से खेत की जुताई कराने निकला किसान सखीचन्द्र ठाकुर को चाकू घोंपकर की गयी हत्या के बाद रविवार को सुबह शव खेत के समीप मिलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी पुनिता देवी ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर कराया है। एफआईआर में पुनिता देवी ने बताया कि वह भंटावारी पंचायत के सपहा गांव के वार्ड 9 निवासी हैं। उसका पति सखीचन्द्र ठाकुर 8 अगस्त को साम छह बजे में खेत के जुताई कराने की बात कह कर घर से निकले थे। यह भी पढ़ें- चारा काटने गई महिला से मारपीट करीब 9 -10 बजे रात तक घर नहीं लौटने पर उनके मोबाईल फोन पर कॉल किया तो मोबाईल फोन स्विच ऑफ आ रहा था, तो लगा कि रात में घर चले आएंगे। लेकिन रात में नहीं लौटे तो रविवार को सु...