Sitamarhi News: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, चार नए ओटी व राज्य का पहला मॉडल दवा भंडार शुरू
सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और स्थानीय स्तर पर अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को कई नई व्यवस्थाओं की शुरुआत की गई। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर चार नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के साथ एक्स-रे और ईसीजी सेवाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा अस्पताल के चौथे तल पर राज्य के पहले मॉडल दवा भंडार का भी शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन नई सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को बेहतर उपचार मिलने के साथ-साथ रेफरल की आवश्यकता भी कम होगी। उद्घाटन के बाद डीएम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं, जांच सेवाओं और नए ओटी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले सदर अस्पताल के निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.