सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दावे के बीच सदर अस्पताल की व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में आ रही है। सोमवार को अस्पताल में व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने ओपीडी संचालन से लेकर अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के दावों के बीच एक बार फिर मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह निर्धारित समय आठ बजे के बाद भी करीब 9:45 बजे तक ओपीडी का ताला नहीं खुला। इलाज कराने के लिए सुबह सात बजे से ही अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके परिजन ओपीडी के बाहर कतार में खड़े होकर इंतजार करते रहे। काफी देर तक चिकित्सक और कर्मियों के नहीं पहुंचने और ओपीडी का ताला नहीं खुलने पर मरीजों का आक्रोश बढ़ गया। चिकित्सक और कर्मियों के नहीं ...