Sitamarhi News: सदर अस्पताल में सांस के मरीज की मौत पर तीन घंटे तक हंगामा
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में सांस की गंभीर समस्या से जूझ रही वृद्ध महिला की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अकलू साह की पत्नी राम सुमन देवी (70) परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत में इमरजेंसी वार्ड पहुंचने के बावजूद वृद्धा को तत्काल चिकित्सा सहायता देने के बजाय ओपीडी की पर्ची कटवाकर कतार में लगने को कहा गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर ऑक्सीजन और जरूरी उपचार नहीं मिलने के कारण महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में करीब तीन घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.