Sitamarhi News: सदर अस्पताल में नर्सों ने दिया योगदान
सीतामढ़ी, अक्टूबर 10 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल सीतामढ़ी में 117 नवचयनित ए-ग्रेड नर्सों ने योगदान दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी तैनाती से अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर होने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। इससे जिले के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने आने वाले मरीजों को भी राहत मिलने की संभावना है। सदर अस्पताल के प्रबंधक डॉ. विजय चंद्र झा ने बताया कि अस्पताल में लंबे समय से स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सों की कमी के कारण मरीजों की देखभाल और इमरजेंसी सेवाओं के संचालन में परेशानी हो रही थी। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री से 150 अतिरिक्त नर्सिंग स्टाफ की मांग की गई थी। विभाग ने पहले चरण में 117 ए-ग्रेड नर्सों की तैनाती की है। सभी ने योगदान दे दिया है। अब जरूरत के अनुसार उन्हें विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.