Sitamarhi News: सदर अस्पताल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल
सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर अवैध उगाही का गंभीर मामला सामने आया है। नवजात शिशु के टीकाकरण कार्ड के बदले Rs.50 की रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कार्ड जारी करने के लिए मांगे रुपये : अथरी गांव निवासी अर्चना कुमारी अपने नवजात शिशु का टीकाकरण कराने सदर अस्पताल पहुंची थीं। आरोप है कि वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने उनसे टीकाकरण कार्ड जारी करने के एवज में 50 रुपये की मांग की। पीड़िता ने पैसे देने से मना किया तो कर्मी ने कार्ड खत्म होने का बहाना बनाकर टालने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: सदर अस्पताल में अवैध वसूली का वीडियो वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.