Sitamarhi News: सड़क पार कर रहे वृद्ध को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर,जान गई
सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- Sitamarhi News: नानपुर। रुन्नीसैदपुर-पुपरी स्टेट हाईवे पर मोहनी गांव के समीप गुरुवार दोपहर सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गौरा पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित बतरा गांव निवासी उपेंद्र राउत के रूप में की गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की, लेकिन परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने पर आवश्यक पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। वहीं दुर्घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.